खत्म हुआ इंतजार, जानें- साल 2022 की छुट्टियों की लिस्ट

कोलकाता : वर्ष 2022  आने वाला है, बस कुछ घंटों की दूरी है उसके बाद आप नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। साल 2021 को विदाई और नए साल के वेलकम के लिए सभी लोग काफी उत्सुक हैं। इससे भी ज्यादा कुछ लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इस साल कितनी छुट्टियां मिलेंगी ताकी उसी हिसाब से वह अपना किसी भी प्रकार का प्लान कर सकें। तो ऐसे लोगों की बेसब्री खत्म हो गई है क्योंकि साल 2022 के लिए सरकार की तरफ से अनिवार्य और वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई तो चलिए जानते हैं कि इस साल आपको कितन छुट्टियां मिलेंगी।
वर्ष 2022 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां मिलेंगी। बता दें कि अनिवार्य छुट्टी को राजपत्रित अवकाश भी कहा जाता है। वहीं वैकल्पिक छुट्टियों कि लिस्ट में से कुछ ही छुट्टी आप ले सकते हैं। वहीं राजधानी दिल्ली के बाहर मौजूद प्रशासनिक कार्यलयों में भी 14 अनिवार्य छुट्टियां रहेंगी और 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से 3 छुट्टी आप ले सकते हैं।

2022 की अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट
गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, 2022
महावीर जयंती -14 अप्रैल, 2022
गुड फ्राइडे- 15 अप्रैल, 2022
ईद-उल-फितर 03 मई 2022
बुद्ध पूर्णिमा- 16 मई, 2022
बकरीद -जुलाई 10,2022
मुहर्रम- 09 अगस्त, 2022
स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती- 02 अक्टूबर, 2022
दशहरा – 05 अक्टूबर, 2022
पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन- 7 अक्टूबर 2022
दिवाली- 24 अक्टूबर 2022
गुरु नानक जयंती- 08 नवंबर, 2022
क्रिसमस- 25 दिसंबर, 2022

कई राज्यो में महाशिवरात्रि और होली की भी छुट्टी
बता दें कि देश के कई राज्यों में महाशिवरात्रि और होली की छुट्टी भी रहेगी। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च (मंगलवार) और होली 18 मार्च (शुक्रवार) को रहेगी। ऐसे में इन राज्यों के लिए यह बेहद ही अच्छी बात है कि उन्हें 2 छुट्टी और मिलेगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

गुजरात: समुद्र तट से 80 किलो कोकीन बरामद, करोड़ों में है कीमत

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में कोकीन की बड़ी खेप बरामद हुई है।जिले के पूर्वी हिस्से में पुलिस ने ड्रग्स बरामदगी की है। जानकारी के आगे पढ़ें »

ऊपर