भारतीय समुद्री सीमा में घुसकर श्रीलंकाई नौसेना ने 2 हजार से ज्यादा मछुआरों काे निशाना बनाया

shrilanka

नई दिल्ली : श्री लंका की नौसेना ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में रहने वाले 2 हजार से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने गएतो उन पर भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसकर कथित तौर पर हमला कर दिया। रामेश्वरम मछुआरा संघ के प्रमुख पी. सेसुराजा ने बताया कि मछुआरे शहर से थोड़ी ही दूर भारत की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे।

मछली पकड़ने के दौरान किया हमला

बताया जा रहा कि मछली पकड़ने के दौरान ही श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों पर हमला कर दिया। पहले तो श्री लंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों के जालों को पकड़ लिया, फिर श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसैनिको पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी 10 नौकाओं में पड़े मछली पकड़ने के जालों को भी काट दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था जब श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। 14 सितंबर को श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 4 मछुआरों को नेंदुनथीवु के पास से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया था। श्रीलंका की तरफ से कहा गया है कि मछुआरे उनके क्षेत्र में आ गए थे। कई बार मछुआरे मछली पकड़ने के लिए श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुस जाते हैं।

गोली से मारने की धमकी

इस तरह की घटना को लेकर दोनों देशों के मध्य एक बार विवाद भी बढ़ गया था। साल 2015 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने बयान में यह तक कह दिया था कि भारतीय मछुआरे अगर सीमा पार करते हैं तो हम उन्हें गोली मार देंगे।

शेयर करें

मुख्य समाचार

अल्जाइमर के खतरे को कम करता है ये वेज फूड

नयी दिल्ली : एक अध्ययन से पता चला है कि चीन, जापान और भारत जैसे देशों में मिलने वाले शाकाहारी और पारंपरिक भोजन अल्जाइमर रोग के आगे पढ़ें »

बुधवार को करें ये 5 सरल उपाय, बिजनेस से लेकर करियर में मिलेगी तरक्की

कोलकाता: हिंदू मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी को समर्पित है। मान्यता है कि जिसकी कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती आगे पढ़ें »

ऊपर