लड़कियों को बातों में फंसाता था प्रिंसिपल, फिर चोरी-छिपे ले जाता था अपने सरकारी क्वार्टर और…

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में विवादास्पद वीडियो सामने आने पर महिला डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर भी दर्ज कर ली है। आरोप है कि प्रभारी प्रिंसिपल अपने सरकारी आवास पर लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने भी इस मामले में जांच कमेटी बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
दरअसल, प्रभारी प्रिंसिपल राजेश भारती पर आरोप है कि वह कॉलेज की लड़कियों को बातों में फंसाकर अपने सरकारी आवास पर बुलाता था और फिर उन्हें गलत तरीके से टच करता था। यानी उनके साथ छेड़खानी करता था। एक लड़की का तो प्रिंसिपल भारती की कार में बैठने का वीडियो भी वायरल हुआ है। फुटेज में देखा गया कि लड़की प्रिंसिपल के सरकारी घर से निकलकर उसकी कार में बैठ जाती है। इस मामले में पड़ोसियों ने भी शिकायत की थी। मामला सामने आया तो तुरंत भारती को पद से हटा कर जांच समिति गठित कर दी गई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल पर केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि मामला जब क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अश्विनी कुमार मिश्रा के संज्ञान में पहुंचा तो वे कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने इस संबंध में कॉलेज के कर्मचारियों और अन्य पदाधिकारियों से जानकारी ली थी। उधर, राजेश भारती को हटाकर राखी भारती कॉलेज की नई प्रिंसिपल नियुक्त की गई हैं।
राखी भारती ने कहा, मेरे पास 5-6 लड़कियों की शिकायत आई कि प्रभारी प्राचार्य अपने आवास पर लड़कियों को ले जाते हैं। मैंने लड़कियों से कहा कि किसी के चरित्र के बारे में ऐसा नहीं सोचते। लेकिन लड़कियों ने सबूत दिए तो मैंने राजेश भारती को आगाह किया कि ऐसा मत करिए। यह प्रतिष्ठित कॉलेज है। पहले तो भारती ने ऐसा कोई कृत्य करने से मना किया और फिर बाद में स्वीकार कर लिया. और दोबारा ऐसा नहीं करने को कहा। लेकिन फिर भी नहीं माने। प्रिंसिपल ने आगे बताया, 5-6 लड़कियों ने बैड टच की लिखित शिकायत दी। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे देखकर सब शिकायत सत्य प्रतीत हो रही है। अब हम चाहेंगे कि वह कॉलेज से चले जाएं।
उधर, देवरिया दौरे पर पहुंचीं सूबे की माध्यमिक शिक्षा राजमंत्री गुलाब देवी ने कहा, महिला डिग्री कॉलेज छेड़छाड़ मामले में 4 लोगों की जांच समिति बनाई गई है। जिसमें विकलांग कल्याण अधिकारी, मजिस्ट्रेट, सीओ शामिल हैं। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज होगा।
इस पूरे मामले पर सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने फोन पर बताया कि आरोपी प्रभारी प्रिंसिपल राजेश भारती के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 166 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

 

Visited 217 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

West Bengal Weather: भीषण गर्मी के बीच उत्तर बंगाल के 5 जिलों में बारिश की आशंका

कोलकाता: बंगाल बीते कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में बंगाल में बारिश आगे पढ़ें »

बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमला, पत्थरबाजी और बमबाजी से बिगड़े हालात

मुर्शिदाबाद: बंगाल में रामनवमी पर रामभक्तों द्वारा निकाली गई शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। बुधवार(18 अप्रैल) की शाम मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में आगे पढ़ें »

ऊपर