इस दिन से शुरू हो रहा है सावन का महीना

नई दिल्ल : हिंदू धर्म में सावन का महीना महादेव को समर्पित होता है। सभी भक्तों के लिए यह महीना काफी खास माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने का खास प्रावधान होता है। सावन का महीना इस साल 14 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा। सावन का महीना हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना होता है। तो आइए जानते हैं इस साल सावन के महीने में कुछ कितने सोमवार आएंगे और इस दौरान किन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत की तिथि
पहला सोमवार व्रत- 18 जुलाई 2022
दूसरा सोमवार व्रत- 25 जुलाई 2022
तीसरा सोमवार व्रत- 1 अगस्त 2022
चौथा सोमवार व्रत- 8 अगस्त 2022
सावन सोमवार व्रत की पूजा में रखें इन बातों का खास ख्याल
भगवान शिव को केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं।
भगवान की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे भी भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं।
भगवान शिव पर कभी भी नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।
जब भी आप भगवान शिव का अभिषेक करें तो हमेशा कांस्य या पीतल के बर्तन से ही जल चढ़ाएं।
सावन में इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक
दूध- संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोग अगर सावन सोमवार व्रत के दिन दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं तो काफी फायदा मिलता है।
दही- अगर आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो भगवान शिव का अभिषेक दही से करना चाहिए। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
शहद- भगवान शिव का अभिषेक शहद से करने पर लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। इससे वाणी दोष भी दूर होता है और स्वभाव में विनम्रता आती है।
इत्र- जिन लगों को मानसिक तनाव रहता है या नींद की समस्या रहती हैं उन्हें भगवान शिव का अभिषेक इत्र से करना चाहिए।
घी- भगवान शिव का अभिषेक अगर घी से किया जाए तो ऐसे लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसे भगवान शिव का अभिषेक घी से जरूर करना चाहिए।
गंगाजल- भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से करना भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे लोगों का घर सुख और समृद्धि स भर जाता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Dengue Alert : तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले , अब तक 4 लोगों की मौत

कोलकाता : राज्य में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर डेंगू से 2 लोगों की मौत हो गयी। गत 24 घंटे आगे पढ़ें »

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनेगी करोड़पति, ICC ने किया ऐलान, बरसेगा पैसा

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप 2023 की मेजबानी के लिए भारत ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। आगे पढ़ें »

ऊपर