सुहागरात पर दुल्हन नहीं साबित कर पाई खुद को वर्जिन, तो पति और पंचायत ने मिलकर किया ये शर्मनाक काम

राजस्थान : कहने को हम 21 सदी में पहुंच गये हैं। लेकिन आज भी हमारी सोच नहीं बदली है। कई जगह पर वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर महिलाओं के साथ अत्याचार किया जाता है। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना से सामने आया है। यहां ‘V’ टेस्ट (वर्जिनिटी टेस्ट) के नाम पर नई नवेली दुल्हन के साथ जुर्म किया गया। जानकारी की मानें तो दुल्हन सुहागरात पर अपनी वर्जिनिटी साबित नहीं कर पाई। जिसके बाद पति अपनी मां के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। दुल्हन और उसके परिवारवालों को सजा देने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने कुकड़ी प्रथा के तहत युवती के घरवालों पर 10 लाख का जुर्माना लगा दिया। अब पैसे नहीं देने पर युवती के फैमिली को परेशान किया जा रहा है।
शादी के पहले दुल्हन का हुआ था रेप
दरअसल, भीलवाड़ा की रहने वाली 24 साल की युवती की शादी 11 मई 2022 को हुई थी। पारंपरिक कुकड़ी प्रथा के तहत उसका वर्जिनिटी टेस्ट कराया गया। जिसमें वो फेल हो गई। पूछताछ में सामने आया कि शादी से पहले उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका रेप किया था। पंचायत में लड़की के घरवालों ने 18 मई को सुभाष नगर थाने में रेप का मामला दर्ज कराने की बात बताई। इस पर पंचायत ने कुछ नहीं बोला। फिर 31 मई को पंचायत बुलाई गई और लड़की के परिजनों पर 10 लाख का जुर्माना लगा दिया गया। इसके बाद लड़की के घरवालों ने पंचायत और सुसरावालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शनिवार 3 मई की रात को विवाहिता के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है कुकड़ी प्रथा
कुकड़ी प्रथा के तहत शादी की पहली रात को लड़के के कमरे में सफेद चादर बिछाया जाता है। लड़की की तलाशी ली जाती है कि उसके पास पिन या नेलपॉलिस तो नहीं है। अगर संबंध बनाने के दौरान चादर पर खून लग गया तो लड़की को वर्जिन मान लिया जाता है। अगर नहीं लगता है तो उसे सजा दी जाती है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

‘चुनाव में अपने काम का प्रचार क्यों नहीं करती’, सवाल सुनते ही भड़कीं सांसद

बीरभूम: बीरभूम की निवर्तमान सांसद सह TMC की उम्मीदवार शताब्दी रॉय चुनाव प्रचार के दौरान अपना आपा खो बैठीं। बुधवार को तृणमूल प्रत्याशी दुबराजपुर के आगे पढ़ें »

ऊपर