Sugar Totka : आज ही करें चीनी से जुड़े ये पांच उपाय

कोलकाता : चीनी खाने के ढेरों फायदे और नुकसान बताए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी से जुड़े कुछ टोटके भी खूब प्रयोग में लाए जाते हैं। इन टोटकों को अलग-अलग समस्याओं के निदान में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही चीनी का ग्रहों से भी गहरा कनेक्शन बताया गया है। कहते हैं कि चीनी के प्रयोग से कुंडली में आए ग्रहदोष को भी दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं चीनी से जुड़े पांच उपायों के बारें में।
1. कुंडली में सूर्य ग्रह की दशा मजबूत करने के लिए भी चीनी से जुड़ा एक टोटका इस्तेमाल में लाया जाता है। इसके तहत तांबे के एक पात्र में चीनी और पानी का घोल मिलाकर पीना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की दशा कमजोर नहीं होने की मान्यता है।
2. किसी नए कार्य पर जाने से पहले रात में एक तांबे के बर्तन में पानी और चीनी मिलाकर रख देना चाहिए। इस घोल को घर से निकलने से पहले पी लें।
3. कुंडली में राहु ग्रह की दशा मजबूत करने के लिए भी चीनी से जुड़े टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक लाल रंग के कपडे़ में चीनी बांध देनी चाहिए। इसके बाद इसे रात में सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें। ऐसा आप लगातार कई दिनों तक करें।
4. शनि ग्रह को शांत करने के लिए भी चीनी से जुड़ा एक टोटका प्रयोग में लाया जाता है। इसके तहत पिसी हुई चीनी और नारियल के बूरे को एक साथ मिला देना चाहिए। इसके बाद इसे चीटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इससे शनि देव की कृपा बरसती है।
5. चीनी से जुड़ा टोटका पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए भी काम में लाया जाता है। इसके लिए आपको आटे में चीनी मिलाकर रोटी पकानी चाहिए। इसके बाद इस रोटी को कौओं को खिलाएं। इससे पितृदोष समाप्त होने की मान्यता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

600 रुपए में LPG सिलेंडर देगी केंद्र सरकार, किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार नवरात्री से पहले LPG सिलेंडर उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। बुधवार(04 अक्टूबर) को सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों आगे पढ़ें »

ऊपर