
उत्तर प्रदेश : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि नतीजों के बीच सपा ने बड़ा दावा किया है। सपा की ओर से ट्वीट किया गया है कि 100 से अधिक सीटों पर वोटों का अंतर 500 से कम का है। सपा ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है, समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है।
समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 10, 2022