
गाजियाबाद : गाजियाबाद के मुरादनगर की शीतल पुरी कॉलोनी में रहने वाले 23 साल का कासिम 5 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गया। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार कासिम का परिवार अचानक थाने पहुंचा और कासिम के साढ़ू और उसके अन्य साथी पर हत्या का शक जताया। जिसके बाद से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट हुई है। इस पूरे मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि बीती 30 तारीख को कासिम की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को उसके परिवार द्वारा दी गई थी जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार कासिम का परिवार थाना मुरादनगर पहुंचा और उन्होंने शिकायत दी कि कासिम की हत्या उसके साढू रुखसाद और उसके साथी वकील द्वारा की गई है। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। लेकिन अचानक दोनों आरोपी खुद ही सरेंडर करने मुरादनगर थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिर दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कासिम का शव सलेमाबाद के जंगलों से बरामद किया। एएसपी आकाश पटेल ने बताया मृतक कासिम का साढू रुखसाद कुछ दिन पहले जेल में था। इस दौरान कासिफ के अपने साढू की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। साथ ही कासिम ने उसकी सात महीने की बेटी की भी हत्या कर दी थी। जिसकी वजह से वह उससे रंजिश रखता था। फिर उसने अपने साथी वकील के साथ मिलकर कासिम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।