
वाराणसी : कोरोना काल के बाद एक बार फिर धर्म की नगरी काशी की रौनक लौटती दिख रही है। तो वहीं बॉलीवुड फिल्मों और गानों की भी शूटिंग वाराणसी में गंगा घाट और चुनिंदा लोकेशन पर दिखने लगी है। गायक सुखविंदर सिंह अपने नए डांस वीडियो को लेकर विवादों में फंस गए हैं।
सुखविंदर सिंह के जूते पहनने पर उठा विवाद
वाराणसी के चेतसिंह घाट पर मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो ‘हनुमान चालीसा’ पर डांस कर रहे थे। इस दौरान वे जूते पहने दिखे। हनुमान चालीसा के फिल्मांकन के दौरान सुखविंदर सिंह के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने नजर आए। इस बारे में सुखविंदर सिंह ने भी दो टूक जवाब दिया कि ऐसा करने से भावना कम होती है तो आप प्रूफ करिए। हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।
सुखविंदर सिंह का रिएक्शन
इस विवाद पर सुखविंदर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा- हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। सुखविंदर सिंह का ये गाना 7 अप्रैल को रिलीज होगा।