कोलकाता : हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से शिवजी की पूजा-अर्चना की जाती है। भोलेनाथ के भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन विधि-विधान से शिव शंकर की पूजा करने से वो जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सोमवार के दिन व्रत-उपवास करने से जातकों की सभी समस्याएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा सोमवार के दिन पूजा करते समय शिव चालीसा का पाठ जरूर करें। मान्यता है कि इससे शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से सभी बाधाएं दूर करते हैं।
श्री शिव चालीसा
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥
चौपाई
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥
मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥
तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥