शनिदेव को पसंद है लोबान का धुआं, करें ये उपाय तो बरसेगी कृपा

कोलकाता : शनिदेव कर्म फलदाता है। उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। उनकी कोप दृष्टि किसी पर पड़ जाए तो इंसान को काफी तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर उनकी कृपा दृष्टि पड़ जाए तो इंसान को देखते-देखते कई तरह के सुख प्राप्त होने लगते हैं। ऐसे में लोग उनको खुश करने और उनकी कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसा ही एक उपाय लोबान के धुएं से किया जा सकता है।
शनिदेव को है पसंद
लोबान की बनावट पत्थर जैसी होती है, लेकिन वह एक प्रकार की औषधि है। शास्त्रों में कहा गया है कि शनिदेव को लोबान अत्यंत प्रिय है। इसको जलाने पर निकलने वाले धुएं की महक से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं।
वातावरण होता है शुद्ध
लोबान का धुंआ घर के वातावरण को शुद्ध करने के काम आता है। इससे घर में मौजूद बुरी शक्तियों का नाश होता है और निगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती है। कौड़ियल लोबान सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है।
शनिवार के उपाय
सरसों के तेल में लोहे के कील डालकर दान करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में सरसों का तेल चढ़ाने से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन कांसें की कटोरी में तेल भरकर अपना चेहरा देखकर, उसे दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Kolkata Weather Update : बंगाल में भीषण गर्मी का कहर, शुक्रवार रहा 2024 का सबसे गर्म दिन

कोलकाता : उत्तर व दक्षिण समेत पूरा पश्चिम बंगाल फिलहाल भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया आगे पढ़ें »

Kolkata News : धन धान्यो सेतु पर ट्रैफिक किया जायेगा डायवर्ट

कोलकाता : कल यानी 21 तारीख को रात 11 बजे से अगले दिन यानी सोमवार की सुबह 7 बजे तक धन धान्यो सेतु के लोड आगे पढ़ें »

ऊपर