
कोलकाता : हिन्दू धर्म के अनुसार सप्ताह के सभी दिनों को अलग-अलग भगवान के नाम समर्पित किया गया है। साथ ही उस दिन के हिसाब से उपाय, किए जाने वाले कार्य और न किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया गया है। शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करता है, उसके जीवन में दुख-समस्याओं की जगह बिल्कुल भी नहीं होती है। इसके अलावा शास्त्रों में गुरुवार को लेकर कई अन्य नियम भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि इस दिन कुछ ऐसे भी कार्य होते हैं जिन्हें गलती से भी नहीं करना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे धन हानि के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की गलतियों से न केवल घर पर बुरा प्रभाव होता है बल्कि परिवार के सदस्यों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन कार्यों को गुरुवार के दिन करने से बचना चाहिए…
पोछा न लगाएं– गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर का ईशान कोण कमजोर होता है। साथ ही इसका असर घर में सबसे छोटे सदस्यों में देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार को घर में पोछा लगाने से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।
न धोएं बाल- गुरुवार के दिन बालों को भी नहीं धोना चाहिए और न ही साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे संतान और पति पर प्रभाव पड़ता है।
कपड़े न धोएं- गुरुवार के दिन कपड़े धोने के लिए भी मनाही है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
बाल काटना या शेविंग- गुरुवार के दिन शेविंग न करें। इसके अलावा बाल कट करना भी मना किया गया है। ऐसा करने पर धन की वृद्धि होने में रुकावट आ जाती है।
नाखून न काटें- गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं।