
सेक्स विशेषज्ञों का कहना है
सेक्स विशेषज्ञों का भी यही मानना है कि दाम्पत्य जीवन में सेक्स सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्रिया है और इस क्रिया को आनंदपूर्ण बनाने के लिए खुशबू का होना बहुत जरूरी है। सेक्सुअल सिक्रोशन की खुशबू हर किसी में अलग-अलग होती है, क्योंकि सेक्स के दौरान शरीर से ऐसे पदार्थ निकलते हैं, जिससे मूड बहुत हद तक प्रभावित होता है और कामेच्छा और भी ज्यादा तीव्र होती है।
सेक्स के दौरान खुशबू का महत्व
शोधों के अनुसार सेक्स के दौरान पुरुषों के लिए खुशबू का महत्व 40 से 50 प्रतिशत तक होता है, जबकि महिलाओं के लिए यह 25 से 35 प्रतिशत तक होता है। सेक्स के दौरान परफ्यूम का इस्तेमाल करना 40 से 45 प्रतिशत स्त्रियों को और 40 से 60 प्रतिशत पुरुषों को पसंद होता है। पुरुषों को सेक्स करने के लिए स्त्री का सेक्सी लुक 70 प्रतिशत तक लुभाता है और खुशबू 40 प्रतिशत तक प्रभावित करती है।
अपनी रातों को रोमांटिक और खुशबूदार बनाएं
सहवास करने से पहले एक बार स्नान जरूर कर लें। ऐसा करने से आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध नहीं आएगी और आप खुद को फ्रेश भी महसूस करेंगे। सेक्सी नाईटगाउन पहनने के साथ परफ्यूम भी लगाएं। सेक्स को रोमांटिक बनाने के लिए परफ्यूम और डियो का इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपने कमरे के वातावरण में भी खुशबू का ख्याल रखें। सुगंधित कमरे में खुशबू से भरे-पूरे दो बदनों के सेक्स में डूब जाने की बात ही अलग होती है।