शिक्षिका हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पति ने किया बेहोश, डॉक्टर ने दबाया मुंह और फिर…

उत्तरप्रदेश : उत्तर प्रदेश में मेरठ के शास्त्री नगर में शिक्षिका की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पति ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रात में डॉक्टर ने घर पर आकर तकिए से दबाकर शिक्षिका की हत्या कर दी। पति के मोबाइल में वह फोटो मिला है, जिसमें डॉक्टर शिक्षिका की हत्या कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने पति संजय लूथरा और डॉक्टर रजत भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। यह भी पता चला है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद रहता था। सख्ती से पूछताछ करने पर संजय लूथरा ने डॉक्टर पर हत्या करने का आरोप लगाया। संजय ने बताया कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी की तकिए से दबाकर हत्या की है। इसका फोटो उसने मोबाइल से खींच लिया था, जो डॉक्टर ने डिलीट कराया। पुलिस ने मोबाइल का डाटा रिकवर किया। इसमें फोटो भी मिल गया। उसके बाद नौचंदी पुलिस ने जागृति विहार निवासी डॉक्टर रजत भारद्वाज (बीएचएमएस) को गिरफ्तार कर लिया। पति ने डॉक्टर द्वारा दिए गए नशीले पदार्थ को चंदा को खिला दिया था और फिर रात में डॉक्टर ने गला दबा दिया था।
रात में 1:45 बजे घर पहुंचा था आरोपी डॉक्टर
टेंट व्यापारी ने पत्नी की हत्या के लिए डॉक्टर को 1.35 लाख रुपये की सुपारी दी। डॉक्टर ने नशीला पदार्थ दिया। संजय ने चंदा को जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद रात में 1:45 बजे डॉक्टर रजत घर पहुंचा। उसने चंदा के मुंह पर तकिया रखा और फिर जान निकलने तक दबाए रखा।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराया और इसी आगे पढ़ें »

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

महाराष्ट्र सीएम शिंदे के घर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार, गणेश उत्सव में हुए शामिल

Raghav-Parineeti Wedding : … तो ये है ‌Priyanka Chopra के शादी में ना आने की वजह

तेज AC चलाकर सो गई डॉक्टर, ठंड से गई दो नवजात की जान

Kolkata News … तो इसलिए महानगर में जाती है राहगिरों की जान

कार के एयरबैग नहीं खुलने से गई इकलौते बेटे की जान, आनंद महिंद्रा समेत 13 पर केस दर्ज

ऊपर