सपने में इन चीजों का दिखना शिवजी की कृपा का है साफ संकेत! मिलता है ऐसा फल

Fallback Image

कोलकाता : साल 2023 भगवान शिव की कृपा पाने के लिहाज से बेहद खास है। हिंदू धर्म-शास्‍त्रों में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जो बताते हैं कि आप पर भगवान शिव मेहरबान हैं। सपने में कुछ खास चीजों का दिखना भी भगवान शिव की कृपा बरसने का संकेत होता है। आज हम स्वप्न शास्त्र में बताए गए उन सपनों के बारे में जानते हैं जो आप पर शिवजी के मेहरबान होने का संकेत देते हैं।

सपने में नंदी बैल का दिखना: स्वप्न शास्त्र और धर्म शास्त्रों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में नंदी दिखे तो यह बताता है कि शिवजी आप पर मेहरबान हैं। साथ ही जल्द ही आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलने वाली है। नंदी भगवान शिव का गण हैं और उनका वाहन हैं।

सपने में त्रिशूल देखने का मतलब: भगवान शिव त्रिशूल धारण करते हैं। माना जाता है कि रज, तम और सतोगुण से मिलकर त्रिशूल का निर्माण हुआ है। यदि सपने में त्रिशूल देखें तो इसका मतलब है कि आपके सारे कष्ट दूर होने वाले हैं।

सपने में डमरू देखना: भगवान शिव हमेशा डमरू धारण करते हैं इसलिए सपने में डमरू का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह जीवन की समस्याओं-बाधाओं के दूर होकर अच्छा भविष्य और सुख समृद्धि मिलने का संकेत देता है।

सपने में शिवलिंग देखना: सपने में शिवलिंग देखना बहुत शुभ माना गया है। यह बताता है कि भगवान शिव का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है और आपको निकट भविष्य में जल्द ही कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि मिल सकती है। ऐसा सपना यह भी बताता है कि आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Ramnavami Violence : बंगाल में 2 पुलिस अफसरों पर EC का एक्शन, की यह कार्रवाई

मुर्शिदाबाद : जिले में रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाले जाने के दौरान हुई हिंसा को रोकने में कथित तौर पर नाकाम रहने को चुनाव आगे पढ़ें »

टेस्ला सीईओ Elon Musk ने टाली भारत यात्रा, सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी भारत यात्रा टाल दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क इसी वीकेंड भारत की यात्रा आगे पढ़ें »

ऊपर