
नई दिल्लीः दुनिया में कई अजीबोगरीब रेस्टोरेंट है जो अपने अनोखे मेन्यू से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में सुना है, जो अनोखी पांबदियों के कारण सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया हो। अगर आप भी ईरानी खाने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है।
हम बात कर रहे हैं पुणे में स्थित ईरानी कैफे के बारे में, यहां वो सारी चीजों पर उन सारी चीजों पर पांबदी है जो एक आम आदमी रेस्टोरेंट में जाकर करता है। इस रेस्टोरेंट का अजीबोगरीब मेन्यू-कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका माथा भी चकरा जाएगा। यूजर्स इस रेस्टोरेंट के बारे में अपनी राय कमेंट्स और मीम्स के जरिए शेयर कर रहे हैं।
what happened here? pic.twitter.com/k41vLPr4zn
— laadeeda (@zhavanchongya) February 21, 2021