मनी प्लांट नहीं बल्कि इस पौधे को घर में लगाने से आती है समृद्धि

कोलकाता : घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए अक्सर लोग वास्तु शास्त्र का सहारा लेते हैं। कहते हैं यदि घर में शुभ पौधे लगाए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। वास्तु भी यही कहता है। घर की दिशा और दशा के साथ-साथ वास्तु में घर, ऑफिस और जीवन को लेकर कई तरह के सुझाव दिए जाते हैं। यूं तो शुभ पौधों से मनी प्लांट ही याद आता है लेकिन यहां जिस पौधे के बारे में बताया जा रहा है उसे मोरपंखी पौधा या विद्या का पौधा कहते हैं. जानिए किस तरह इसे घर में लगाने पर वास्तु के अनुसार आती है खुशहाली।

वास्तु के अनुसार घर के लिए शुभ पौधा
मोरपंखी जल्दी बढ़ने वाला पौधा है जिसके पत्ते कांटे जैसे होते हैं। वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने का काम करता है। हालांकि, इस पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। मोरपंखी पौधे को घर के दरवाजे पर रखना अत्यधिक अच्छा माना जाता है।
जो लोग इस पौधे को घर में लगाते हैं भाग्य भी उनका साथ देता है। इसे बुद्धि, धन और सुख बढ़ाने वाला पौधा कहते हैं। यदि शादीशुदा लोग इसे घर में लगा रहे हैं तो एक के बजाय 2 पौधे लगाना ज्यादा शुभ मानते हैं। कहते हैं इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी यह पौधा अच्छा माना जाता है। इसे घर में लगाने पर बच्चों को विद्यालाभ मिलता है।
ये पौधे भी हैं घर के लिए शुभ बांस के पौधे को भी घर में लगाया जा सकता है। इससे खुशहाली बढ़ती है और घर में शांति बनी रहती है। मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाया जा सकता है। यह धनलाभ में सहायक साबित होता है।
स्नेक प्लांट
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने पर बुरी ऊर्जा घर से निकल जाती है। धार्मिक मान्यताओं में सबसे शुभ पौधों की गिनती में तुलसी को सबसे ऊपर रखा जाता है। तुलसी के पौधे को लगाने से मान्यतानुसार भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

मिड डे मील के खाने में मिला सांप का बच्चा

गुस्साये अभिभावकों ने उस खाने के साथ ही किया थाने का घेराव कर प्रदर्शन आंगनबाड़ी केंद्र कर्मियों पर लगाया भारी लापरवाही का आरोप नदिया : चापड़ा थाना आगे पढ़ें »

अवैध हथियार सहित 2 गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना : बकुलतल्ला थाना क्षेत्र के कनकता मोड़ इलाके में पुलिस ने अवैध हथ‌ियार सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के नाम आगे पढ़ें »

ऊपर