
हजारीबाग : नशा का व्यापार बढ़ते जाल को खत्म करने के लिए पुलिस कदम भी उठा रही है। कई युवक जो इस गोरखधंधे में लिप्त है उनकी गिरफ्तारी भी हुई है। ऐसे में अब पुलिस युवाओं से अपील भी कर रही है कि नशे की दुनिया में ना उतरें। आज के बदलते दौर में नशा का तरीका भी बदलता जा रहा है। प्रतिबंधित दवा नशा के रूप में उपयोग में लाए जा रहे हैं। वहीं सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में अफीम की खेती भी की जा रही है। इसमें पढ़े लिखे छात्र भी शामिल हैं। हजारीबाग का सीमांत क्षेत्र में अफीम की खेती के साथ इसे राज्य के कोने-कोने व महानगरों में भी भेजा जा रहा है।
इसके मद्देनजर हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर कई युवकों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का मानना है कि उनलोगों के लिए इस धंधे को ध्वस्त कर पाना चुनौती भरा काम है क्योंकि इसमें युवा वर्ग देखे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवक भी इसके व्यापारी बनते जा रहे हैं। गांजा, अफीम, हीरोइन, प्रतिबंधित दवा शहर में बेचे जा रहे हैं। ऐसे में इन पर नकेल कसने के लिए पुलिस बड़ा ऑपरेशन चला रही है।