रांची : राजधानी रांची में जापानी तकनीक से बनने वाले लाइट हाउस प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम हेमंत सोरेन और रांची के सांसद संजय सेठ भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11 बजे धुर्वा में होगा। नगरीय प्रशासन की अधिकारी विजया जाधव ने बताया कि फैब्रिकेटेड सैंडविच पेनल सिस्टम के तहत फ्लैट बनाए जाएंगे। फ्लैट के बीम, कॉलम और दीवारों की पेनल पहले ही फैक्टरी से तैयार होकर कार्यस्थल पर आएंगे, जहां उन्हें फिट किया जाएगा। इस तकनीक से 12 महीने में फ्लैट्स तैयार हो जाएंगे। फ्लैट्स के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पैसे खर्च कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत राजधानी रांची सहित इंदौर (मध्य प्रदेश), राजकोट (गुजरात), चेन्नई (तमिलनाडु), अगरतला (त्रिपुरा) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 1000 मकान जीएचटीसी- इंडिया के तहत बनाए जाएंगे।
रांची में लाइट हाउस की पीएम मोदी रखेंगे नींव
Visited 186 times, 1 visit(s) today