भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

कोलकाता : शांति व प्रसन्नता के लिए गुरुवार का दिन विशेष दिन माना जाता है। क्यूंकि यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। अक्सर कहा जाता है कि भगवान विष्णु आसानी से प्रसन्न नहीं होते। साथ ही अगर उनकी सच्चे मन से अराधना करें तो वो जरूर कृपा बरसाएंगे।
1. गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें, साथ ही उनका पाठ जरूर करें। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत: जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
2. पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं।
3. इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं।
4. गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ रहता है।
5. अगर आज के दिन आप व्रत रख रहे हैं तो आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए। आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

केएलसी में दो दिनों से लापता किशोरी का शव भेरी से मिला

हाथ-मुंह बंधा हुआ ‌पाया गया है शव सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : महानगर में दो दिनों से लापता किशोरी का शव एक भेरी से बरामद किया गया। घटना आगे पढ़ें »

पत्नी का हुआ था तीन बार गर्भपात, बच्चा पाने के लिए तांत्रिक के कहने पर बच्ची की बलि चढ़ायी!

तिलजला हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा नवरात्रि में बच्ची की बलि देने पर पत्नी को होगा बच्चा बच्ची का यौन शौषण कर आगे पढ़ें »

ऊपर