
लौकही : मधुबनी में आम तोड़ना दो किशोरों के जान पर बन आयी। बगीचे वालों ने दोनों किशोरों को रस्सी से बांध कर पिटाई की। इसका वीडियो गुरुवार शाम से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि लौकहा थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का यह वीडियो है। हालांकि सन्मार्ग इसकी पुष्टी नहीं करता है। लेकिन बच्चों की पिटायी का वीडियो जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए है।
बगीचा मालिक ने बच्चों का हाथ एक ही रस्सी से बांधकर उनके शरीर से शर्ट उतरवा लिया। पहले तो दोनों बच्चों की जमकर पिटाई की। इतना मारा कि बच्चों के शरीर का छाल उड़ गया। इससे भी मन नहीं भरा तो बच्चों को बगीचा ले जाकर चींटी का घोंसला उसके नग्न शरीर पर डाल दिया। बच्चे चिखते रहे चिल्लाते रहे लेकिन किसी का दिल उनकी मासूमियत पर नहीं पसीझा। इस बारे में लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अभी उनके पास किसी प्रकार की शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो देखा है। जांच की जा रही है अगर वीडियो सही पाया जाता है तो किशोरों को पीटने वाले को कड़ी सजा होगी।