दिवाली की रात ये उपाय करते ही खिंची चली आएंगी धन की देवी

Fallback Image

कोलकाताः कार्तिक माह की अमावस्या के दिन ही दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। साल की सबसे बड़ी अमावस्या में से एक है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही, कुछ उपाय भी किए जाते हैं, ताकि सालभर मां की कृपा उनपर बनी रहे। मां लक्ष्मी की कृपा से उन्हें धन-धान्य की कमी नहीं होती।

हर माह की अमावस्या पर ज्योतिष शास्त्र में कई उपायों के बारे में बताया गया है, लेकिन कार्तिक माह की अमावस्या ज्यादा खास होती है। इस दिन कई तरह की समस्याओं के समाधान के लिए कई उपाय किए जाते हैं। अगर आप भी रोग, दुख और किसी तरह की बाधा से परेशान हैं, तो दिवाली के दिन इन उपायों को करने से समस्याओं से निजात मिलती है।

कार्तिक अमावस्या पर कर लें ये उपाय

– शास्त्रों में कार्तिक अमावस्या को बड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किए कुछ उपाय व्यक्ति के दुख और बाधाओं को दूर करते हैं। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं और दक्षिणा दें। ऐसा करने से अन्न-धन की कमी नहीं होती।

– मानसिक और शारीरिक रोग से गुजर रहे हैं लोगों को कार्तिक अमावस्या के दिन महामृत्युंजय जाप करना चाहिए।

– आर्थिक संकट से गुजर रहे लोगों को अमावस्या के दिन भगवान विष्णु का नाम लेना चाहिए और नाम लेते समय आटे की 108 गोलियां बनाएं। इस गोलियों को मछलियों को खिलाने से जल्द असर दिखेगा।

– मान्यता है कि अमावस्या के दिन चीटियों को मीठा आटा खिलाने से पाप कर्म मिट जाते हैं। व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Lok Sabha Election 2024: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच 11 बजे तक जबरदस्त वोटिंग, जानें अन्य राज्यों का हाल

कूचबिहार: देशभर के 122 लोकसभा सीटों पर पहले चरण को लेकर वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में पहले चरण का मतदान तीन सीटों पर हो आगे पढ़ें »

गर्मी की छुट्टी में ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं स्कूल

कोलकाता : आसमान से गिरते आग को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी की तारीखों को आगे बढ़ा दिया आगे पढ़ें »

ऊपर