नव विवाहितों को होली के दिन रखना चाहिए इन बातों का खास ध्यान

कोलकाता: बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जानें वाला होली का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिन लड़कियों की हाल ही में शादी हुई हैं उन्हें होली के दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान रखते है तो आपको कई परेशानियाें से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में होली से जुड़े ऐसे कई नियम हैं जिनका पालन करना बहुत आवश्यक भी माना जाता है, खास करके नवविवाहितों को इन नियमों का पालन करना चाहिए। माना जाता है कि जिन लड़कियों की शादी हाल ही में हुई हैं उन्हें होलिक दहन की अग्नि को नहीं देखना चाहिए। आइए जानते है इसके अलावा भी कई नियमों के बारें में जिनका पालन करना चाहिए।

शादी का समान न करें किसी को भी दान

जिन महिलाओं की शादी हाल ही में हुई है उन्हें शादी में मिले सामान को किसी को दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि होलिका के दिन तंत्र-मंत्र से होने वाली विद्याओं का प्रभाव अधिक होता है और सामान देनें पर उसका उल्टा प्रभाव पड़ता है।

शादी के बाद ससुराल में न मनाए पहली होली

धार्मिक मान्यता के अनुसार नवविवाहिता को शादी के बाद पड़ने वाली पहली होली को अपने ससुराल में नहीं मनाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की सुख-शांति प्रभावित होती है। नवविवाहिता के लिए पहली होली ससुराल में खेलना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं इसके अलावा आपका और आपके पार्टनर के साथ कुछ अशुभ भी घट सकता है।

काले रंग के कपड़े पहनने से बचें

होली के दिन नई दुल्हनों को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जाओं को ज्यादा आकर्षित करता है, क्योंकि होलाष्टक के दिन निगेटिव शक्तियों का प्रभाव ज्यादा होता है इस लिए इस रंग को पहनने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन महिलाओं की शादी के बाद पहली होली है उन्हें सफेद कपड़ नहीं पहनना चाहिए। इसके बजाए नई दुल्हन पीला या लाल रंग पहन सकती है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर