आने वाला है नया सप्ताह, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

Fallback Image

नई दिल्ली : नवंबर के नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। नया सप्ताह 21 नवंबर से 27 नवंबर तक रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत प्रदोष व्रत से होने जा रही है। ज्योतिषविदों का मानना है कि इस सप्ताह कई राशियों को आर्थिक लाभ होने वाला है और कुछ राशियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष- मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह सेहत का थोड़ा ख्याल रखना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है। हफ्ते के बीच में कार्यक्षेत्र पर फोकस करना होगा। इस सप्ताह काफी धन खर्च होने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह वृष राशि वालों के पुराने रुके हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि वाले इस सप्ताह सोच समझकर कर निवेश करें। दांपत्य जीवन में नोक झोंक हो सकती है। इस हफ्ते करियर कारोबार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बनी रही है।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह काफी लाभकारी रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए मार्ग खुलेंगे। धैर्य बनाएं रखें। पुरानी सेहत की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। जो लोग विदेश जा रहे हैं उन्हें भी लाभ होगा। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में भी लाभ होगा।
सिंह- सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। लालच और अहंकार से रहें सावधान। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह सेहत का खास ख्याल रखना है। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।
कन्या- इस हफ्ते धन की कमी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। करियर-कारोबार में इस हफ्ते लाभ होगा। जिन लोगों के विवाह में रुकावटें आ रही थी, उनका विवाह इस हफ्ते पक्का हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आय में वृद्धि होगी।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। तुला राशि वालों को इस सप्ताह लेनदेन में काफी सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को करियर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। चोट चपेट से सावधान रहें।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह काफी भाग्यशाली रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। पुराना रुका हुआ धन वापिस आ सकता है।
धनु- इस हफ्ते छोटी से छोटी बीमारी को नजरअंदाज न करें। करियर कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। इस सप्ताह खर्चों के लिए बजट बनाकर चलें। परिवार के साथ नोंक झोंक हो सकती है।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। करियर के नजरिए से ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
कुंभ- अनजान लोगों पर भरोसा न करें। करियर कारोबार में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। कहीं पर निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर