झारखंड : झारखंड में लव जेहाद का नया मामला सामने आया है। दरअसल यहां के लोहरदगा में एक नाबालिग लड़की को जान से मारने की कोशिश हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने लव जेहाद के मामले के आरोपी रबानी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे यौन शोषण का मामला भी बता रही है। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
बता दें कि झारखंड के लोहरदगा में एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर कथित रूप से नाबालिग का यौन शोषण किया। जब नाबालिग को आरोपी की असलियत की जानकारी हुई तब उसने नाबालिग को जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, मामले की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रबानी अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।