एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़, अब इस टीवी एक्ट्रेस का हुआ निधन

मुंबईः एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल, मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का निधन हो गया है। इस खबर के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई है। सोशल मीडिया पर लगातार कल्याणी कुराले जाधव के निधन के बाद अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्हापुर में एक सड़क दुर्घटना में कल्याणी कुराले जाधव का निधन हो गया है। रविवार को पुलिस ने एक्ट्रेस के निधन की जानकारी दी।

ट्रैक्टर से हुआ एक्सीडेंट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याणी की कार का एक्सीडेंट सांगली-कोल्हापुर हाईवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास हुआ। उनकी गाड़ी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Election 2024: ढाई फीट के अजीम, 3 फीट की बेगम बुशरा संग डाला वोट

कैराना: यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। कैराना लोकसभा सीट पर लोगों की नजर वोट डालने पहुंचे आगे पढ़ें »

सियालदह स्टेशन पर अब दौड़ेंगी 12 कोच वाली ईएमयू लोकल ट्रेनें

कोलकाता : कई सालों से बनगांव, रानाघाट व कल्याणी के लोगों के आरोप थे कि उन्हें 12 कोचवाली ट्रेनें उपलब्ध नहीं करायी जाती है। उनकी शिकायतों आगे पढ़ें »

ऊपर