नई दिल्ली : बंदर वैसे दुनिया में अपनी शैतानियों के लिए जाने जाते हैं। कभी छत से किसी का कुछ सामान चुराकर भाग जाते हैं, कभी कुछ। लेकिन बंदर भाई साहब काम भी बड़ा करवाते हैं। एक वीडियो सामने आया है। इसमें बंदर एक महिला के साथ बैठकर वो काम करवा रहा है जो बड़े-बड़े लोग करने से भागते हैं। जी हां, वो सब्जी कटवा रहा है।
ये देखिए वीडियो
ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! 😃😃।। नारी शक्ति ।। pic.twitter.com/kOuL0ckBql
— Aman Preet IRS (@IrsAman) February 16, 2021
अमन प्रीत, आईआरएस ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसका कैप्शन वो लिखती हैं, ‘ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! नारी शक्ति ।।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर आराम से बैठा है और एक महिला पास से उसे सब्जी दे रही है और वो उसे दो हिस्सों में बाटे जा रहा है। हालांकि ये तो नहीं पता कि वीडियो कहां का है।