Monday Upay : जीवन भर बनी रहेगी महाकाल की कृपा सोमवार को करें ये आसान उपाय

Monday Upay : आज यानी सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की अराधना का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और व्रत (Somwar Vrat) रखने पर भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। आइये जानें सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय।

सोमवार को करें ये उपाय (Somwar Ke Upay)
गरीबों को भोजन करवाएं। ऐसा करने से घर में सदैव अन्नपूर्णा का वास होता है।
आज चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्‍तोत्र’ का पाठ करें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।
आज के दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ खुश होते हैं।
सोमवार के दिन भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना भोग लगाएं।
आज के दिन सफेद वस्त्र पहनने चाहिए।
भगवान शिव को नंदी बहुत प्रिय हैं। ऐसे में नंदी बैल को घास खिलाना अच्छा होता है। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
– शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन भगवान शिव का दूध, शहद या गंगाजल से अभिषेक जरूर करें।
सूर्यास्त के बाद शिवालय में दीपदान करें। इस दौरान ऊँ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

World Heart Day 2023: क्यों 29 सितंबर को मनाया जाता है ‘वर्ल्ड हार्ट डे’, इस बार है ये थीम

कोलकाता : 'कहते हैं न दिल खुश तो सब खुश'... यह सिर्फ बोलने वाली बात नहीं है बल्कि सोचने और समझने वाली बात है। इसी आगे पढ़ें »

ऊपर