झारखंड में मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग से गैंगरेप

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला चान्हों थाना क्षेत्र की है। यहां मॉर्निंग वॉग पर निकली तीन लड़कियों का कार में सवार तीन युवकों ने पीछा किया। इनमें से एक को गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाया गया। जहां उसके साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। खबर के मुताबिक, तीन नाबालिग लड़कियां मॉर्निंग वॉक पर घर से निकली थी। तभी एक कार ने उन लड़कियों ने पीछा किया। इस कार में तीन युवक सवार थे। तीनों ने पहले तो लड़कियों को खूब दौड़ाया गया, फिर एक लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने उस लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह उन लड़कों के चंगुल से भागी पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। रांची में गैंगरेप की इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

चैती महापर्व छठ का पहला सूर्य अर्घ्य आज, जानें महत्व

कोलकाता : प्रकृति पूजन और लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे देश में प्रसिद्ध है। मुख्य रूप से यह बिहार का पर्व माना जाता है। छठ आगे पढ़ें »

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज महानगर में

नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा नागरिक अभिनंदन जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी और नेताजी भवन का करेंगी दौरा मंगलवार को बेलूड़मठ जाएंगी राष्ट्रपत‌ि सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आगे पढ़ें »

ऊपर