कोलकाताः यह आम धारणा है कि सेक्स को लेकर एक पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक सोचता है। कई पुरुषों की तो सेक्स फैंटसी इतनी अलग और अनोखी होती है, जिसे वे अपने जीवन में एक न एक बार जरूर पूरा करना चाहते हैं, लेकिन किसी को बताना नहीं चाहते। वैसे महिला और पुरुष, एक-दूसरे के सेक्स फेंटेसी के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। अगर आप भी ऐसी महिलाओं में शामिल हैं, जो मेल पार्टनर की सेक्स लाइफ से जुड़ी फैंटसी के बारे में जानना चाहती हैं, तो आपकी मदद के लिए हम बता रहे हैं, 5 मेल सेक्स फैंटसी के बारे में।
थ्रीसम
यह सेक्स फैंटसी पुरुषों के बीच बहुत कॉमन है। दो महिला या दो पुरुषों के साथ सेक्स करना एक ऐसी फैंटसी है, जिसके बारे में पुरुष अक्सर सोचते हैं। यह अलग बात है कि, जब इस फैंटसी को पूरा करने का समय आए तो वो ऐसा न कर पाएं। वहीं कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं, जो अपने फ्रेंड को किसी दूसरी महिला के साथ सेक्स करते हुए देखना पसंद करते हैं।
बॉन्डेज
यह सेक्स फैंटसी पुरुष के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसमें पुरुष अपने पार्टनर को रस्सी या किसी अन्य बंधन से बांधकर प्यार करने की कल्पना करते हैं। बॉन्डेज सेक्स के बारे में ज्यादातर पुरुष सपने देखते हैं, इसमें उनका एक डार्क साइड होता है, जिसे वे अपनी फैंटसी में पूरा करना चाहते हैं। आज के समय में बहुत से पुरुष ऐसे हैं, जो कभी-कभी वाइल्ड सेक्स करना चाहते हैं। ये पुरुषों को बहुत उत्तेजित करता है।
पब्लिक के बीच
पब्लिक के बीच सेक्स करने के बारे में सोचना भी एक कॉमन फैंटसी है। यहां तक कि इस तरह सेक्स करने के बारे में कई महिलाएं भी सोचती हैं। यह एड्रानलीन रश उन्हें तब मिलता है, जब उन्हें डर होता है कि कभी भी कोई व्यक्ति वहां आ सकता है। यह सोच ही उन्हें उत्तेजित कर देती है। एक रिसर्च के अनुसार पुरुषों और महिलाओं दोनों की इस फैंटसी में लगभग 82% पकड़े जाने का जोखिम होता है। इस फैंटसी में लोग रूल ब्रेक करने के साथ ऐसा करना चाहते हैं, जो वे आमतौर पर नहीं कर पाते या करते हुए डरते हैं।
रोल प्ले
यह सभी को पता है कि पुरुषों को रोल प्ले पसंद है, लेकिन यह जानना जरूरी है कैसे! सेक्स के दौरान पुरुषों की यह आम फैंटसी होती है कि वे जिस महिला कैरेक्टर की कल्पना करें, उनकी पार्टनर उसी ड्रेस में उनके पास आए। उनके साथ उस कैरेक्टर की एक्टिंग करे और उसी में सेक्स करे। ज्यादातर पुरुषों के बीच उनके आसपास रहने वाले कैरेक्टर फैंटसी में बदलते हैं, जैसे- डॉक्टर, एडवोकेट, पुलिस, मेड, टीचर, मालिश करने वाली या कोई फिल्मी कैरेक्टर आदि।
सेम सेक्स एनकाउंटर
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि, कुछ पुरुष समान सेक्स के साथ यौन संबंध बनाना चाहते हैं। हालांकि पुरुषों की यह फैंटसी बहुत कॉमन नहीं है, लेकिन माना जाता है कि कुछ मर्द इसका मजा लेना चाहते हैं। आप महिला या पुरुष कोई भी हों, आप भी इस तरह की फैंटसी से दूर नहीं होंगे, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी दुनिया बहुत सीमित है, इसलिए किसी फैंटसी को पूरा करने से पहले सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए।