
लखनऊः कई बार ऐसा होता है कि जानवर इंसानों से इतना ज्यादा डर जाते हैं कि वो उनके पास ही नहीं आते। चाहे कोई उन्हें कितना मर्जी प्यार कर ले लेकिन उनके मन में डर बैठ जाता है। इसके पीछे कोई ना कोई इतिहास जरूर होता है। लखनऊ के रहने वाले हैं मिलिंद राज। उन्होंने एक रोबोट तैयार कर दिया। हुआ ये कि एक डॉग जो कि इंसानों से डर गया था। उसके लिए उन्होंने वो रोबोट बनाया है।
पूरा मामला क्या है भाई?
ये रोबोट उन्होंने अपने डॉग की देखभाल के लिए बनाया है। दरअसल उन्हें यह डॉग नाली में अधमरे हालत में मिला था। लॉकडाउन के दौरान की बात है। इसलिए वो उसे घर लेकर आए थे। उसकी इतनी बुरी हालत इसलिए हुई थी क्योंकि किसी हैवान ने उसे बेरहमी से पीटा था। इसके कारण उसने सुनने और देखने की क्षमता ही खो दी। यही कारण है कि वो इंसानों से डरता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रोबोट बनाया।
वीडियो भी किया शेयर
A man in Lucknow builds robot to take care of a differently-abled rescued dog
“I found this dog during peak time of pandemic. I took him to the doctor who told me that he’s blind & deaf. So I build a robot which feeds & monitors him, in my absence,” says Milind Raj pic.twitter.com/hJwSg8YxQ9
— ANI UP (@ANINewsUP) February 16, 2021
इसका वीडियो भी मिलिंद ने शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि रोबोट कैसे उनके डॉग को खाना खिला रहा है। इस डॉग का नाम उन्होंने जोजो रखा है। मिलिंद जोजो को किसी डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे थे। क्योंकि उसमें इंसानों के प्रति डर था। लॉकडाउन खत्म होते ही वो उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। पता चला कि वो विकलांग है और अपने डर को मन से नहीं निकाल पा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मिलिंद ने जोजो को खाना खिलाने के लिए रोबोट बना दिया।
रोबोट ही बनाते हैं मिलिंद
उन्होंने बताया कि इस रोबोट को बनाने के लिए 40 से 50 हजार का खर्च आया है। जानकारी के लिए बता दें कि मिलिंद राज की रोबोटिक्स और टेक्नॉलिजी रिसर्च की कंपनी है। वो गरीब बच्चों को भी विज्ञान और रोबोटिक्स के बारे में पढ़ाते हैं। यहां तक कि मिलिंद का जोजो के प्रति प्यार देखकर लोगों ने भी उनकी काफी सराहना की है।