
ग़लती इस लड़के की ही है जो ऐसे भिखारियों के यहाँ खाने चला गया। pic.twitter.com/F8trEf5fWW
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) December 1, 2022
लड़के ने आगे बताया कि वह जबलपुर का रहना वाला है और भोपाल के एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है। इस वीडियो को बनाने वाले को कहते सुना जा सकता है कि मम्मी-पापा पैसे नहीं भेजते क्या, जो इस तरह फ्री में दावत उड़ाने आ गए हो। इस वीडियो को ट्विटर पर @AshwiniSahaya नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे लोग देखकर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘अरे खाना ही तो खाया है इसने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया जो इस तरीके से बर्तन धुलवाया जा रहा है। ’ वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘लोगों के भीतर से इंसानियत बिल्कुल खत्म हो चुकी है।’ एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘और उठाओ फ्री के खाने का लुत्फ।’