
नई दिल्ली : आज बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि बुधवार के दिन विघ्नहर्ता की विधिवत पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। बुधवार के दिन भी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें 8 जून का दिन किन राशियों के लिए साबित होगा लकी-
वृषभ– वाणी में मधुरता रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।
कन्या- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। पिता का सानिध्य मिल सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।
कुंभ- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार मिलेंगे।