
गया : बिहार के गया से प्यार सेक्स और धोखा की कहानी सामने आई है जहां पर एक युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ बलात्कार किया और धोखा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
युवक ने नाबालिग के साथ किया रेप
यह मामला गया जिला के मोहनपुर प्रखंड का है जहां पर गांव के ही रहने वाले युवक को नाबालिग लड़की से प्यार हो गया दोनों मिलने लगे और फोन पर बातें होने लगी। कुछ दिन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई और युवक उससे शादी करने से इनकार करने लगा। हालांकि दबाव में युवक ने लड़की के मांग में सिंदूर डालकर शादी का स्वांग रचा और इस दौरान लड़की ने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया।
नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
अब युवक लड़की को अपनाने से इनकार करने लगा। फिर लड़की ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में प्यार के झांसे में फंसाकर युवक पर रेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी ने बताया कि नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर रेप किया गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित लड़की और उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।