
रांची : झारखंड के हजारीबाग से खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की दो मूर्तियां पिछले हफ्ते चोरी हो गई थी। इनमें से एक मूर्ति राजधानी रांची से बरामद हुई हैं। पुलिस ने एक राजनीतिक दल के सदस्य के घर से मूर्ति बरामद की है। साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शख्स ने पुलिस से कहा कि उसने पूजा के लिए मूर्ति मंगवाई थी। हजारीबैग से चोरों ने बैग में छिपाकर बाइक से मूर्ति को रांची पहुंचाया था। झारखंड पुलिस फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रही है लेकिन सम्भावना है कि शाम तक इस सिलसिले में प्रेस कांफ्रेंस हो सकती हे। मूर्ति चोरी का लिंक बिहार से भी बताया जा रहा है। मुख्य अभियुक्त झाझा का रहने वाला है। मालूम हो कि भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग की ओर से बहोरनपुर में खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की दो मूर्तियां पिछले हफ्ते रात में चोरी हो गईं थी।