
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से सिक्किम जानने का एक मात्र रास्ता सेवक के मंगपु के पास रविवार रात को तेज बारिश के चलते भूस्खलन की सूचना है। मंगपु में भूस्खलन के चलते सिलीगुड़ी से सिक्किम का संपर्क टूट गया। यातायात परिसेवा भी संपूर्ण रूप से ठप हो गई है। सोमवार सुबह रास्ते के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। सुबह से ही प्रशासन द्वारा रास्ते के बीच से भूस्खलन के मलवे को हटाकर परिस्थिति को स्वाभाविक करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटक भी पहाड़ पर फंसे हुए हैं।