सिंगापुर : पूर्व रेल मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए भर्ती हुए थे। लालू का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। उनका ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। पापा अभी आईसीयू में हैं। होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए कोटि कोटि धन्यवाद। वहीं तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी बहन रोहिणी को धन्यवाद दिया।