गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में ज्यादातर लोग शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडे पेय का सेवन करते हैं लेकिन भोजन में प्याज जरूर शामिल करते हैं। गर्मी में इसके बिना भोजन अधूरा है। वैसे तो प्याज के काफी फायदे हैं जैसे- इसके सेवन से गर्मी में लू नहीं लगती है, शरीर में ठंडक बनी रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि जरुरत से ज्यादा प्याज का सेवन हानीकारक है।
– प्याज में मौजूद तत्व फ्रुक्टोस अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे गैस संबंधित पेरशानी होने लगती है। ज्यादा प्याज खाने से डाइजेस्ट करने में परेशानी होने लगती है।
– प्याज में मौजूद पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। इससे कार्डियोलिवर सिस्टम को नुकसान हो सकता है, जिससे सीने में जलन की शिकायत होने लगती है।
– प्याज का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से उन्हें खट्टी डकार, सीने में जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।
– आपने अक्सर देखा होगा कई लोग प्याज खाने से बचते हैं और जो लोग अधिक प्याज खाते हैं उनके पास जाने से बचते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उनके मुंह से प्याज की दुर्गंध आती है।
– प्याज जितना लाभकारी है उतना ही नुकसानदेह भी है। इसके अधिक सेवन से खून पतला होने का डर रहता है। इसमें मौजूद विटामिन ‘के’ बहुत ज्यादा मात्रा में होता है।