Jagannath Rath Yatra : जानें खास Facts

पुरी : महाप्रभु श्री जग्गनाथ की महिमा अपरम्पार है। पुरी की जग्गनाथ की रथ यात्रा की बात ही कुछ और है। पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ महीने में ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है, जोकि विश्वभर में प्रसिद्ध है। वैसे तो भारत के अन्य राज्यों और क्षेत्रों में भी रथयात्रा का आयोजन होता है, लेकिन पुरी की भव्य रथयात्रा को देखने के लिए देश-विदेश से लोग शामिल होते हैं। इस साल 20 जून 2023 को जगन्नाथ रथयात्रा का पर्व मनाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के लिए रथ का निर्माण कार्य कई महीने पहले से शुरू हो जाता है और रथ बनाने के लिए जिन लकड़ियों का प्रयोग होता है उसमें सोने की कुल्हाड़ी से कट लगते हैं। आइये जानते हैं भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा और रथ से जुड़ी कुछ खास बातें।

रथ बनाने के नियम

रथ बनाने में दो महीने का समय लगता है और इस दौरान कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ता है। रथ बनने के लिए सबसे पहला और जरूरी काम होता है लकड़ियों का चुनाव। रथ के लिए कील वाली या फिर कटी हुई लकड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। रथ के लिए लकड़ी सीधी और शुद्ध होनी चाहिए। जब तक रथ बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक पूरे 2 महीने के लिए कारीगर भी वहीं रहते हैं और उन्हें भी नियमों का पालन करना पड़ता है।

रथ बनाने वाले कारीगर एक ही समय भोजन करते हैं, वे मांसाहार भोजन नहीं कर सकते उन्हें केवल सादा भोजन ही करना पड़ता है। इस दौरान कारीगरों को ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य होता है। यदि कारीगर के परिवार में किसी सदस्य के साथ अनहोनी हो जाए जैसे सूतक या पातक लग जाए तो उस कारीगर को रथ निर्माण के काम से हटना पड़ता है।

सोने की कुल्हाड़ी से रथ की लकड़ी पर लगता है हैं कट
जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रथ बनाने का निर्माण काम अक्षय तृतीया से दिन से ही शुरू हो जाता है। रथ बनाने के लिए जंगल से लकड़ियां लाई जाती है, जिसके लिए मंदिर समिति के लोग वन विभाग के अधिकारियों को सूचना भेजते हैं और इसके बाद मंदिर के पुजारी जंगल जाकर उन पेड़ों की पूजा करते हैं, जिनकी लकड़ियों का इस्तेमाल रथ बनाने में होता है। पूजा के बाद उन पेड़ों पर सोने की कुल्हाड़ी से कट लगाया जाता है। इस कुल्हाड़ी को पहले भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा से स्पर्श कराया जाता है। लकड़ी में सोने की कुल्हाड़ी से कट लगाने का काम महाराजा द्वारा किया जाता है।

रथ में इन पेड़ों की लकड़ियों का होता है इस्तेमाल

भगवान जगन्नाथ के रथ बनाने के लिए नीम और हांसी पेड़ों की लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के एक-एक रथ बनाए जाते हैं। इस तरह से कुल 3 रथ बनाए जाते हैं। तीनों रथों के निर्माण में लिए लगभग 884 पेड़ों के 12-12 फीट के तने भी लगते हैं। इससे रथ के खंभे बनाए जाते हैं।

 

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

मलेरिया में कारगर होगी ये नई वैक्सीन, WHO ने दे दी मंजूरी

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मलेरिया के दूसरे वैक्सीन की मंजूरी दी है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इस टीके तैयार किया गया है। जानकारी आगे पढ़ें »

इटली में एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार का एक्सीडेंट, 2 की मौत, देखें वीडियो

अचानक बादल फटने से नदी में आया सैलाब, 23 सैनिक लापता

Hair Self Care : रूखे और बेजान बालों के लिए आजमाएं देसी नुस्खे

1 नवंबर से शुरू होगा सेकेंड हुगली ब्रिज के एक हिस्से पर मरम्मत कार्य

Jivitputrika Vrat 2023: क्या है जीउतिया, जिसे संतान की लंबी उम्र के लिए गले में धारण करती है माता

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करेंगे ये 8 सरल उपाय, जीवन …

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यपाल ने दान की एक महीने की सैलरी

5 स्टार होटल में बच्ची पर गरम चाय गिराने का आरोप, महिला वेटर पर शिकायत दर्ज

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 2 दिनों में 31 लोगों की मौत, डीन ने बताया कारण

ऊपर