
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा गांव के भंडरिया के रामर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में महिला सहित चार लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। पिटाई के बाद नक्सलियों ने उन्हें चेतावनी दी कि घटना के बारे में किसी को भी जानकारी न दें, जिसके बाद से गांव में दहशत है। भुक्तभोगी की पत्नी ने बताया कि रात में 16 माओवादिओं का दस्ता घर पहुंचा व दरवाजा खुलवाने लगे। भय से उसने दरवाजा खोल दिया। सभी माओवादी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। इसके बाद माओवादी घर में घुस गये और उसके पति को डंडे से पीटने लगे और जाते समय घर के दो मोबाइल भी लेते गए।