रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर सोमवार शाम हुए हमले को लेकर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने एक ट्वीट द्वारा आरोप लगाया कि भीड़ के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भाजपा शर्म करो, लोकतंत्र में भीड़ तंत्र की कोई जगह नहीं है। उन्होंने लिखा, जब-जब भाजपा डरती है तब गुंडागर्दी करते है। मालूम हो कि सोमवार शाम ओरमांझी के किशोरगंज चौक पर जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को जबरन रोक कर हेलमेट और डंडे फेके। आधे घंटे तक अफरातफरी मचने के बाद मुख्यमंत्री को रास्ता बदलकर आवास तक ले जाया गया। वहीं भाजपा नेता सीपी सिंह ने जेएमएम नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा पर इस तरह के आरोप बेबुनियाद है। भाजपा इस तरह की राजनीति में भरोसा नहीं करती।
झारखंड के श्रम मंत्री बोले-सीएम सोरेन को मारने की हो रही साजिश
Visited 512 times, 1 visit(s) today