
रांची : झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपना नय साल कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के साथ मनाया। किसानों के समर्थन में रांची से नई दिल्ली सिंघु बॉर्डर गुरुवार देर रात पहुंचे बादल ने कहा कि झारखंड सरकार और कांग्रेस पार्टी का नैतिक समर्थन किसानों के साथ है और वे इस आंदोलन में पूरी तरह से किसानों के साथ है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार अविलंब किसानों की मांग पूरी करें। बादल ने देर रात तक किसानों के साथ कृषि के विकास को लेकर चर्चा की।