जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर मुख्यालय के पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा गांव में अज्ञात बीमारी से 500 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों बकरियां अब भी बीमारी से ग्रसित हैं। ग्रामीणों ने कुछ बीमार बकरियों या खस्सी को 200 रुपये की दर से व्यापारियों को बेच दिया है। एक माह से यह बीमारी फैली हुई है। एक ग्रामवासी ने बताया कि, गांव में करीब 95 परिवार हैं एवं लगभग सभी घरों में लोग बकरियां पालते हैं। उनके घर में सबसे अधिक 60 बकरियां थीं। एक माह के दौरान बकरियों के शरीर एवं मुंह में बने घाव से अब तक 45 बकरियों की मौत हो चुकी है और बाकी बचीं 15 बकरियों में भी बीमारी के लक्षण दिखने लगे हैं। ऐसा ही हाल लगभग सभी परिवारों का है। बीमारी का प्रकोप सबसे पहले ऊपरपाड़ा से शुरू हुआ, जिसके के बाद इसका संक्रमण देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गया और ग्रामीण पशुपालकों को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
झारखंड: अज्ञात बीमारी से मर गईं 500 बकरियां
Visited 355 times, 1 visit(s) today