
रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में 151 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। साथ ही 205 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए। वहीं 4 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में धनबाद, गढ़वा, पलामू व रामगढ़ से 1-1 मरीज शामिल हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,15,241 हो गई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 1,12,529 पहुंच गई। झारखंड में अब 1,682 संक्रमित मामले हैं। राज्य में सबसे अधिक मरीज पूर्वी सिंहभूम से 20 हैं। वहीं बोकारो से 11, चतरा से 1, देवघर से 6, धनबाद से 7, गढ़वा से 1, गुमला से 1, हजारीबाग से 3, खूंटी से 1, कोडरमा से 2, लातेहार से 1, लाेहरदगा से 1, पलामू से 6, रामगढ़ से 15, रांची से 71, सरायकेला से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 1 कोरोना मामले सामने आए हैं।