योग दिवसः जानें योग करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए

कोलकाताः हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है, क्योंकि योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। योग करें, निरोग रहें, योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़। भारत में योगाभ्यास की परंपरा लगभग 5000 साल पुरानी है। पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार योग का ज्ञान सबसे पहले ब्रम्हा जी ने सूर्य को दिया था। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि योग करने के बाद और पहले कैसी डाइट का सेवन करना चाहिए।

योग करने से पहले इन चीजों का करें सेवनः
1. फलः
योग करने के लिए शरीर में एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए योग करने से तकरीबन 30 मिनट पहले सेब या किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं। फलों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता हैं। सेब शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है। सेब शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है।
2. ओटमीलः
ओटमील को पोषण के गुणों से भरपूर माना जाता है। योग करने से पहले आप ओटमील का सेवन कर सकते हैं। ये आपको एनर्जी देने में मदद कर सकता है।
3. दहीः
दही को विटामिन सी, कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। दही के सेवन से एनर्जी, और शरीर को ठंडक मिलती है। योग करने से पहले आप दही का सेवन कर सकते हैं।
योग करने के बाद इन चीजों का करें सेवनः
1. केलाः
केले को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। योग करने के बाद आप केले का सेवन कर सकते हैं। ये आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं।
2. अंडाः
अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। योग के बाद शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। तब आप अंडे का सेवन कर सकते हैं।
3. ड्राई फ्रूट्सः
ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनके सेवन से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है। अखरोट, बादाम, किशमिश, काजू आदि को योग के बाद खा सकते हैं, ये तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Miss World 2023 की मेजबानी करेगा India, Sini Shetty करेंगी भारत को रिप्रेजेंट

नई दिल्ली : मिस वर्ल्ड 2023 इस बार भारत में होगा। ये जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने दी है। प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग आगे पढ़ें »

ट्रेन दुर्घटना में चोट न लगने पर भी मिलेंगे 50 हजार रुपये! एक फोन पर…

 खाली हो रहे हैं बैंक अकाउंट आपदा को मौका बनाकर ठगी कर रहे हैं साइबर ठग सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : आप क्या दुर्घटनाग्रस्त कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्री थे आगे पढ़ें »

ऊपर