ऐसा माना जाता है कि जब आप सही नहीं कर रहे होते, तो आप गलत कर रहे होते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा था 35 वर्षीय मदन चंटिला के साथ। व्यस्त लाइफस्टाइल में कब उनकी कमर 34 से 44 पर पहुंच गई, पता ही नहीं चला। इसके बाद उन्होंने महज कुछ ही समय में 28 किलो वजन कम कर लिया। चलिए जानते हैं कैसे हुआ यह करिश्मा..
यूं तो वजन कभी एक दिन में नहीं बढ़ता, लेकिन यह भी सच है कि जब वजन बढ़ने की शुरुआत होती है, तो इसका पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ मदन के साथ हुआ था। अचानक किसी वजह से डॉक्टर के पास जब मदन पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह 100 किलो के हो गए हैं। मदन ने जैसे ही अपना वजन का कांटा 100 पर पहुँचता देखा तो उनके पैरों तले तो जैसे जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने एक स्ट्रिक्ट डाइट और कड़ी मेहनत से थोड़े से समय से खुद को पूरी तरह फिट बना लिया। मदन द्वारा फॉलो किया गया शेड्यूल आपके लिए कितना कारगर है, यह आप इसे आजमा कर ही जान सकते हैं।
डाइट पर दिया ध्यान
सुबह: मदन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे रात में शहद में भिगोए हुए थोड़े से सब्जा सीड्स को खाकर होती है। इसके साथ एक कप ग्रीन टी लेते हैं। लो फैट दूध के साथ तैयार किए गए ओट्स या फिर किशमिश और मूसली। सब्जी और होल ग्रेन ब्रैड या फिर पीनट बटर और ब्रैड की स्लाइस। 3-4 एग वाइट एवं कुछ अखरोट और बादाम।
लंच – खीरा, गाजर और चुकंदर से बना सलाद, घर में बनी हुई सब्जियों से बनी हुई करी, ओट्स जिन्हें 3-4 घंटे पहले दही में भिगोए हुए/ दो रोटी/ ब्राउन राइस
लंच से पहले – एक कप ग्रीन टी ताकि मेटाबॉलिज्म अच्छा रहे।
डिनर 7- 7:30 – वेज सलाद, ओट्स या दो रोटी और वेज करी। या फिर 2 व्हाइट एग।
प्री वर्कआउट – मदन बताते हैं कि अगर वह इंटेंस वर्कआउट करते थे तो ही वह ब्लैक कॉफी और गेंहू की रोटी लेते थे, वरना कुछ नहीं।
पोस्ट वर्कआउट – प्रोटीन डाइट में छोटा कप स्प्राउट्स और तीन व्हाइट एग आमलेट या उबला कर।
चीट डे – मदन डाइट के साथ चीटिंग नहीं करते थे।
लो कैलोरी फूड – संतरे, सेब, पपीता और अमरूद।
इस बीमारी के चलते 96 किलो की हो गई थी ये Law स्टूडेंट, डायट में सिर्फ 2 चीजें शामिल कर घटाया 35 Kg वजन
वर्कआउट
मदन बताते हैं कि वह 2-3 मिनट हाई इंटेंसिटी वाली कार्डियो एक्सरसाइज किया करते हैं। इसके अलावा जिम में चेस्ट और लेग्स का वर्कआउट करना वह बेहद पसंद करते हैं। मदन कहते हैं कि वजह ज्यादातर कंपाउड एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा मदन कुछ देर योगासन भी किया करते थे। वजन कम करने में उन्होंने सूर्य नमस्कार योगासन को बहुत अधिक श्रेय दिया है।
वजन घटाने का राज
मदन कहते हैं कि वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट पूरी तरह बदल दें। ऐसा ही उन्होंने भी किया। इसके अलावा उन्होंने कुछ चीजों का खास ध्यान रखा। जिनमें से एक थी- वह दिनभर में 2 चम्मच से अधिक तेल युक्त सामग्री का सेवन नहीं करते थे। दूसरा, उन्होंने चीनी का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दिया था। यही उनका वजन कम करने का सबसे अहम राज था।