
कोलकाता : महाशिवरात्रि का पर्व आज देश में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व का इंतजार शिव भक्त पूरे साल करते हैं। इस दिन महिला हो या पुरुष दोनों ही उपवास कर भोलनाथ की पूजा में लीन होते नजर आते हैं। मनपसंद और अच्छे पति को पाने की चाह में कुंवारी लड़कियां इस व्रत को बड़ी विधि विधान से करती हैं। माना जाता है कि, यह व्रत हर कार्य में सफल होने और इच्छापूर्ति के लिए रखा जाता है। आज हम आपको इस व्रत से जुड़ी और भी जानकारियां देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके साथ ही आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि, भोलेनाथ की पूजा के साथ किन बातों का खासा ध्यान रखना चाहिए और किन चीजों को महाशिवरात्रि की पूजा में शामिल करना चाहिए।
महाशिवरात्रि की पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा, गाय का कच्चा दूध, चंदन, रोली, कपूर, केसर, दही, घी, मौली, अक्षत (चावल), शहद, शक्कर, पांव प्रकार के मौसमी फल, गंगा जल, जनेऊ, वस्त्र, इत्र, कनेर पुष्प, फूलों की माला, खस, शमी का पत्र, लौंग, सुपारी, पान, रत्न, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध जल, कलश इत्यादि पूजन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इन पूजन सामग्रियों से भगवान शिव की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं।