अगर आपका भी होता रहता है अपमान तो रविवार के दिन करें ये अचूक उपाय

कोलकाता : अगर किसी व्यक्ति को घर-परिवार या समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है तो इसके पीछे ज्योतिषीय कारण भी हो सकते हैं। कुण्डली में सूर्य के कमजोर होने की वजह से व्यक्ति को अपमान का सामना करना पड़ता है। वहीं मान-सम्मान में वृद्धि और सूर्य दोष दूर करने के लिए रविवार के दिन विशेष उपाय किए जाते हैं, क्योंकि रविवार का कारक सूर्य ग्रह है। तो आइए जानते हैं बार-बार अपमान होने पर क्या उपाय करना चाहिए।
1. रविवार के दिन आप सूर्योदय से पहले उठें। सूर्योदय के बाद उठने वाले लोगों की कुण्डली में सूर्य कमजोर होता है।
2. सूर्योदय के समय सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र ऊँ भास्कराय नम: मंत्र का जप करें।
3. सूर्यास्त के समय सोने से बचें। इस समय सोने से आलस्य बढ़ता है और सूर्य कमजोर होता है।
4. गुड़ का दान करें। गुड़ सूर्य की प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसके दान से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
5. घर के बड़ों का अपमान ना करें। जो लोग बड़ों का अपमान करते हैं उन्हें कभी समाज में सम्मान नहीं मिलता।

शेयर करें

मुख्य समाचार

वॉरेन बफे के भरोसेमंद दिग्गज निवेशक चार्ली मुंगेर का निधन

नई दिल्ली: अमेरिका के बड़े निवेशक और दुनिया की जानी मानी इन्वेस्टिंग फर्म बर्कशायर हाथवे के वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर का मंगलवार देर रात 99 साल की आगे पढ़ें »

सुरंग से निकले श्रमिकों को मिलेगी 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, इन्होंने किया ऐलान

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग से निकाले गए श्रमिकों को बुधवार को श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें एक-एक आगे पढ़ें »

ऊपर