अगर आपको भी हैं व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या, तो जरुर पढ़ ले ये खबर…

कोलकाता : ल्यूकोरिया, व्हाइट डिस्चार्ज या श्वेत प्रदर की समस्या आजकल महिलाओं में बहुत आम हो गई है। शोध की मानें तो भारत की करीब 75% महिलाएं इससे परेशान है। सफेद पानी की समस्या से शरीर में कमजोरी होने लगती है इसलिए इसे हलके में नहीं लेना चाहिए। वहीं, अगर ये प्रॉब्लम ज्यादा समय तक बनी रहे तो शरीर में कैल्शियम के साथ कई जरूरी तत्वों की कमी भी होने लगती है। इसलिए इसे अनदेखा ना करें।
व्हाइट डिस्चार्ज के कारण : व्हाइट डिस्चार्ज का सबसे बड़ा कारण वजाइना की साफ-सफाई नहीं करना, तनाव का ज्यादा होना, बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी होती है। इस परेशानी की वजह से महिला को चक्कर आते हैं, थकान, कमजोरी, प्राइवेट पार्ट में खुजली, सिर दर्द और कब्ज की परेशानी हो सकती है।
मेथी दाना के पानी का सेवन करें : मेथी दाने को पानी में उबालकर उस पानी का सेवन करके व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आप मेथी के दानों को 500 मिली पानी में तब तक उबाल सकते हैं जब तक कि पानी आधा न रह जाए। फिर इस पानी को ठंडा होने पर पी लें।
भिंडी का सेवन करें : भिंडी व्हाइट डिस्चार्ज का बेहतरीन उपचार करती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए भिंडी को पानी में उबाल कर मिक्सर में चलाएं और उसका सेवन करें, व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी दूर होगी।
केला खाएं : टीनएज में व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा हो रहा है तो केले का सेवन करें। नाश्ते में केला खाने से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। एक पका हुए केले को देसी घी में ललागकर खाएं तो जल्द आराम मिलेगा।
धनिया के बीज का करें सेवन : धनिया के बीज के दानों को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। धनिये के पानी का सेवन वाइट डिस्चार्ज का बेहतरीन और आसान उपचार है।
आंवला का करें सेवन : आंवला ऐसा सुपरफूड है जिसमें विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आंवला इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, साथ ही हेल्दी भी रखता है। आप आंवला का सेवन कच्चा, पाउडर, मुरब्बा या फिर कैंडीज के रूप में कर सकते हैं। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से व्हाइट डिस्चार्ज से मुक्ति मिलेगी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

एक तो गर्मी का सितम दूसरा ऑनलाइन बिक्री ने बोईपाड़ा के दुकानदारों की परेशानी बढ़ाई !

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कॉलेज स्ट्रीट में किताबों का बाजार न केवल बंगाल बल्कि देश दुनिया तक प्रसिद्ध है। यहां की किताबों की वैराइटी इसके प्रेमियों आगे पढ़ें »

न्यू टाउन में रोबोट के जरिए शुरू की गई हाई ड्रेन की सफाई

विधाननगर : स्मार्ट सिटी न्यूटाउन में सेवा से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके आगे पढ़ें »

ऊपर