हाथ के अंगूठे पर हो ये निशान तो राजाओं जैसी होती है जिंदगी, कभी नहीं होती पैसों की कमी

Fallback Image

नई दिल्ली : हस्तरेखा विज्ञान बेहद प्राचीन है। हाथों पर बनी रेखाएं भविष्य की घटनाओं का लेखा-जोखा बताती हैं। हथेलियों में कई ऐसे चिह्न होते हैं, जो पिछले जन्म के पुण्य कर्मों के असर और इस जन्म में हमारे हाथों में मौजूद होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। ये निशान अगर किसी व्यक्ति के हाथों में हो तो उस शख्स का भाग्य बहुत मजबूत होता है। उसे जिंदगी में हर सुख और वैभव प्राप्त होता है। ऐसे लोगों को अगर मुकद्दर का सिकंदर कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
ये विशेष निशान है यव का। अंगूठे में पहले पर्व की संधि पर यव का निशान मिलता है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। यव का निशान अंगूठे पर छोटा या बड़ा हो, नतीजे भी उसी के अनुसार मिलते हैं। यव का निशान इस बात का संकेत है कि व्यक्ति सफल होगा। ऐसे लोग मेहनती होते हैं। ये लोग संतान सुख पाते हैं। अगर यव का निशान अंगूठे में छोटा है तो उसके नतीजे भी कम होंगे। अगर यव का निशान टूट जाए तो नतीजे नहीं मिल पाएंगे।
ऐसे लोग होते हैं अत्यधिक धनी
हस्तरेखा शास्त्र कहता है, हथेली से मिलने वाले तीसरे पर्व (अंगूठे का आधार) पर यव की मालाएं बनी दिखाई दें तो इसको बेहद लकी माना गया है। अगर यव माला तीन हैं तो यह राजयोग है। ऐसा शख्स बहुत अमीर होता है और वह समाज में ऊंचे पद पर प्रतिष्ठित होता है। अगर व्यक्ति के हाथ में एक यव की माला भी है तो भी व्यक्ति परिश्रमी और धनी होता है।
उठाते हैं मकान का सुख
अंगूठे के दूसरे पर्व में अगर तीन खड़ी रेखाएं हैं तो ऐसा व्यक्ति मकान और भवन का सुख उठाता है। अगर दूसरे पर्व पर बहुत ज्यादा खड़ी रेखाएं हों तो ऐसे व्यक्ति में लोगों को समझने की गजब ताकत होती है। अगर नक्षत्र का निशान अंगूठे पर दिखाई दे तो ऐसे लोग कारोबार में सफलता हासिल करते हैं। ऐसे लोग मतलबी होते हैं और प्रेम में धोखा भी मिल सकता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर